


मुर्गा व्यवसाई हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आरोपित महिला मुख्य आरोपित उजानी निवासी मु. संजार की पत्नी रूखसाना खातुन हैं। महिला के उपर हत्या में साजिश रचने का अरोप हैं। आरोपित महिला को जेल भेजा जायेगा। हत्या के प्राथमिकी में महिला नामजद आरोपित हैं। अन्य आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।
