5
(1)

रंगरा थाना क्षेत्र के NH 31 मुरली चौक के समीप बीते गुरुवार की सुबह एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव के जागेश्वर यादव के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव और घायल ढोरे यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू रंगरा से नवगछिया की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पीछे एक और व्यक्ति को बैठा कर जा रहा था।

इसी क्रम में मुरली चौक के समीप एक मोटरसाइकिल चालक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर इनके मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। जिससे सोनू बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दुर्घटना के बाद जब तक आसपास के लोग दौड़े मौके का फायदा उठाकर धक्का मारने वाला मोटरसाइकिल चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान अपने सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए एक ऑटो पर बिठाकर नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मोटरसाइकिल चालक सोनू कुमार यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद रंगरा पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू हीं अपने घर का सहारा था। जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की सुबह सोनू अपने बड़े पापा के साथ नवगछिया जाने के लिए निकला था। परंतु रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: