5
(1)

नवगछिया: जी.बी. महाविद्यालय नवगछिया में एनएसएस यूनिट द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ) शिव शंकर मंडल ने योग के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी उपस्थित सदस्यों ने योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली।

कार्यक्रम में सहायक प्रिंस कुमार एवं स्वयंसेवक प्रणव, साक्षी, अभिलाषा, जुगनू, पुष्पा, मोनिका, डाली, निशा, आंचल, आयुष, गौरव, ओम शंकर आदि भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: