5
(1)

भागलपुर।बिहार में भागलपुर नगर निगम ने कचरा उठाओ के लिए आज से वार्ड में कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा की शुरुआत की गई है। जिसे हरी झंडी दिखाकर मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल और नगर आयुक्त के साथ-साथ विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों ने नगर निगम से रवाना किया। नगर आयुक्त ने बताया कि ई-रिक्शा से कचरा उठाने से जहां एनवायरनमेंट पर इसका खराब असर नहीं होगा।

वही छोटी गलियों में भी ई रिक्शा जाकर वहां से कचरा उठाव करेगी। इसमें अभी दो डस्टबिन लगाए गए हैं। जो एक गीले कचरे और एक सूखे कचरे के लिए है। आगे इसमें एक मेडिकल वेस्टेज के लिए भी और डोमेस्टिक हार्डज डस्ट के लिए भी बॉक्स लगाया जाएगा। अभी 51 वार्डों में दो-दो ई-रिक्शा दी जा रही है। वही लोगों के घर पर पहुंचने पर इसमें अलार्म बजेगी। जिससे लोग समझ पाए कि कचरा लेने वाला आ गया और आराम से अपना कचरा इसमें देंगे। वही नगर निगम को और सरकार को डीजल के खर्च में भी बचत होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: