5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर के सफाई कर्मियों के द्वारा नगर निगम में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगर निगम में राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश शाखा के द्वारा आज से औजार बंद हड़ताल पर चले गए हैं। जिसमें तीन मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है। इन लोगों का कहना है कि लेवर इपीएफ अभी तक अपडेट नहीं हुआ है, जबकि पूर्व में नगर आयुक्त महोदय के द्वारा इसे अप टू डेट करने का आश्वासन दिया गया था।

वही हटाए गए मजदूरों को फिर से बहाल करने की बात नगर आयुक्त के द्वारा की गई थी। लेकिन स्वास्थ्य शाखा प्रभारी के द्वारा सभी कागजात बन जाने के बावजूद भी इन्हें जॉइनिंग नहीं कराया जा रहा है। वही नगर आयुक्त के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी सफाई कर्मियों का वेतन 5 तारीख तक दे दिया जाएगा लेकिन वेतन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। हड़ताल पर गए लोगों का कहना है कि अगर आज वार्ता कर 12 सूत्री मांग नहीं पूरी कर की जाती है तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी सफाई कर्मी चले जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: