5
(1)

भागलपुर नगर निगम में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त, महापौर, उपमहापौर, नगर निगम के कर्मचारी और पदाधिकारी के साथ सभी वार्ड के वार्ड पार्षद शामिल थे। आज के इस बैठक में सभी पार्षदों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक नगर आयुक्त ने सुना और इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि इस कार्यकाल का यह छठा बैठक आयोजित किया गया था, जिसमें सभी वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को नगर आयुक्त से अवगत कराया। सभी को ध्यानपूर्वक सुनते हुए, नगर आयुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि जितने भी काम नगर निगम के पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और सभी संवेदकों को बुलाकर इस पर विचार किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: