0
(0)

भागलपुर नगर निगम सभागार में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवनियुक्त नगर आयुक्त डॉ. प्रीति ने पहली बार भाग लिया। इस बैठक का मुख्य फोकस शहर के विकास पर रहा।

नगर आयुक्त डॉ. प्रीति ने महापौर डॉ. वसुंधरा लाल से बारी-बारी से सवाल-जवाब किए और शहर के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद, उन्होंने सभी कर्मचारियों से भी संवाद किया, ताकि निगम के सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जा सके।

इस बैठक में उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, वार्ड पार्षद संजय सिंहा, अश्वनी जोशी, मोंटी, नंदिकेश सांडिल्य, दीपिका मोदी, पंकज गुप्ता सहित कई अन्य पार्षद भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर शहर के विकास की दिशा में एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: