5
(1)

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः नगर निगम में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखने के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।

नगर आयुक्त नितिन नवीन ने कहा कि इस जागरूकता रैली के जरिए आम जनता को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों के कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर नगर निगम का लक्ष्य अन्य शहरों की तरह सफाई के मामले में नंबर वन रैंक प्राप्त करना है।

आज की जागरूकता रैली में नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और नगर निगम के वार्ड पार्षद शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: