5
(1)

भागलपुर : 24 दिसंबर को एम्स नई दिल्ली में डॉक्टर प्रणव को अपनी कार्य कुशलता के लिए और विगत 20 वर्षों से फिजियोथैरेपी चिकित्सा में सेवा प्रदान करने के लिए बेस्ट क्लिनिसियन सम्मान से सम्मानित किया गया था।
इसी उपलक्ष्य में लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम एवं जीवन जागृति समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज डॉक्टर प्रणव के लिए नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
लायंस क्लब भागलपुर प्राइम एवं जीवन जागृति समिति के सदस्यों ने डॉक्टर प्रणव को सम्मानित किया।
इस उपलक्ष में जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर प्रणव शुरू से ही अपने काम में अपनी.

काबिलियत साबित करते रहे हैं और हमेशा अपने चिकित्सा क्षेत्र में नए-नए मुकाम हासिल कर रहे हैं, भारत के एम्स जैसे स्थिति के संस्था से बेस्ट क्लीनीसियन का सम्मान पाना हम शहारवासियों के लिए गर्व की बात है।वहीँ गूगल मीट के द्वारा इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर काली दत्ता दास ने भी डॉक्टर प्रणव को बधाई दी ,एम्स, नई दिल्ली के न्यूरो फिजियोथेरेपी के हेड डॉक्टर प्रभात रंजन , डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने भी शुभकामनाएँ दी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रणव की धर्मपत्नी श्रीमती पल्लवी सिंह उनकी पुत्री पर्णिका राजपूत पुत्र समीप राजपूत के साथ-साथ विश्वजीत दुबे,पंचम, आशीष,डॉक्टर प्रीति ,अचल ,मृत्युंजय, रजनीश आदि सम्मिलित हुए। मंच संचालन राज सिंह ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: