5
(1)

गोपालपुर यूको बैंक में पिछले एक दशकों से बैंक द्वारा लगातार नोटिस देने के बाद भी ऋणी उपभोक्ता के द्वारा ऋण की राशि जमा नहीं करने पर इनके ऊपर जिला नीलाम सह कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से इनके ऊपर वारंट जारी किया है। बैंक के प्रबंधक मुकेश भगत ने बताया कि हम लोग लगातार प्रयासरत थे कि बकाया ऋण राशि समय पर दे दे। किंतु ऋण नहीं लौटाया। ऐसे लोगों पर सर्टिफिकेट केस किया गया हैं। अब इन लोगों के ऊपर वारंट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में तिरासी निवासी तेजस सिंह के ऊपर वारंट करने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया था।

वही मनोज यादव, संजय यादव, कृष्ण देव राय, वरुण मंडल सहित कई लोगों के द्वारा लगातार नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं किया गया तो ऐसे ढाई सौ लोगों के ऊपर वारंट किया गया है। हम लोग अभी भी बैंक के नियम के अनुसार समय पर राशि जमा करने के लिए उपभोक्ता के पास जा रहे हैं। किंतु वे लोग ऋण वापस ही नहीं कर रहे हैं। यहां पर लगभग 200 से अधिक ऐसे लोग हैं। इनके ऊपर चार करोड़ रुपया बकाया है। वारंट की जानकारी मिलने पर सभी लोगो में हड़कंप मचा हुआ है यहां पर लगभग दो हजार ऋणी उपभोक्ता है। जो केसीसी ऋण से लेकर के अन्य कृषि कार्य हेतु ऋण लिया है लेकिन रुपया जमा नहीं कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: