5
(6)

नवगछिया शहर में लॉक डाउन में नवगछिया बाजार में लॉक डाउन एवं प्रशासनिक गाइडलाइन की उड़ रही हैं धज्जियां। कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी को लेकर राज्य सरकार ने लॉक डाउन लगाया था।

छह बजे से 11 बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की दुकान को खुली रखने का आदेश दिया हैं।

किंतु नवगछिया बाजार में सुबह छह बजे से ही अधिकांश दुकान खुली रहती हैं। इस समय पूरे बाजार के हरेक रोड में जाम की स्थिति हो जाती हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो पाता हैं। कई कई दुकान में दर्जनों ग्राहक एक साथ खरीदारी करते हैं। इसमें तो कुछ मास्क भी नहीं लगाते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण और तेजी से बढेगा।

ज्ञातव्य हो कि नवगछिया बाजार में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो सो से पार हो गई थी। प्रशासन क्षेत्र के एक सप्ताह के लिए कोटेंटमेंट जोन घोषित किया था। इसके पश्चात संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी आई थी। किंतु भीड़ के कारण पुन: वही स्थिति हो सकती हैं।

नवगछिया बाजार में कई ट्रक प्रवेश कर समान अनलोड कर रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन सभी ट्रक वालों से जुर्माना वसूल किया गया। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का पालन नहीं करने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: