5
(2)

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शहजादा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शहजादा घर का सामान लाने के लिए कल शाम निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
आज सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान शहजादा के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी बीबी अफसाना ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कल शाम बरारी थाना पुलिस शराबियों की धरपकड़ के लिए इलाके में आई थी। पुलिस को देखकर लोग भागने लगे, जिसमें शहजादा भी शामिल था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: