3
(2)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक सप्ताह पूर्व शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसे गांव के ही एक युवक के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अपहृत लड़की को बीते गुरुवार रंगरा पुलिस ने पास के हीं एक गाँव से सकुशल बरामद कर लिया है। बताते चलें कि नाबालिग लड़की का अपहरण उनके ननिहाल के गाँव से कर लिया गया था।

लड़की की काफ़ी खोजबीन के बाद जब कुछ अता-पता नहीं चला तो घटना के विरुद्ध लड़की के पिता ने रंगरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद रंगरा पुलिस लड़की की बरामदगी को लेकर संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसमें पुलिस को बीते गुरुवार को सफलता मिली और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।

लड़की के सकुशल बरामदगी के बाद रंगरा पुलिस के द्वारा पीड़िता का नवगछिया न्यायालय में बयान दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पीड़ित लड़की को महिला पुलिस की अभिरक्षा रखा गया है। घटना के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: