


नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र की मौजूदगी में रविवार को नारायणपुर उत्तर मंडल भाजपा की बैठक नगरपारा शिव मंदिर परिसर में हुई। बिहपुर विधानसभा भाजपा संयोजक दिनेश यादव की उपस्थित एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने किया। बैठक प्रभारी प्रो गौतम थे। वहीं दूसरी बैठक बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर दक्षिण/मुख्यालय मंडल की हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो ने किया।

बैठक में 24 को भागलपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा बनाई गई। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम ने बताया कि सोमवार को बिहपुर उत्तर व खरीक उत्तर-दक्षिण में मंडल में भाजपा की बैठक होगी जिसमें बताया गया पीएम मोदी के कार्यक्रम को आमजन से लेकर खासकर किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं इस बैठक में संजय शर्मा, विपीन मिश्रा, ई कुमार गौरव, पवन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भुवनेश्वर शर्मा नागर, अजय उर्फ माटो शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व वरिष्ट कार्यकर्ता मौजूद थे।

