5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी नारायणपुर जिप सदस्य प्रतिनिधि सह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा को पटना के रेड भेलवेट होटल में आयोजित 24×न्यूज मीडिया इमर्जिंग यूथ अवार्ड से सम्मानित किया.जिप सदस्या उषा मिश्रा ने बताया कि बिहार के उभरता राजनीतिक क्षेत्र में 2023 का सम्मान से सम्मानित हुआ है.

यह सम्मान विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक, राजनीतिक, कला सहित अन्य विधा में अच्छे कार्य करने पर लोगों को दिया जाता है.प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के हाथों उन्हें सम्मान मिला . बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, प्रमुख रिंकु देवी, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, प्रीतम मिश्र, बबलू चौधरी , निलाव चौधरी,मंडल अध्यक्ष पवन यादव, छेदी सिंह, मुखिया नीतिश कुमार, सिंधु शर्मा,रंजीत मंडल, विजय सिंह, पवन सिंह सहित अन्य ने खुशी व्यक्त किया.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, नोखा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, पूर्व राजद प्रतायाशी सह पूर्व मुखिया रितु जयसवाल सहित सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: