5
(2)

नारायणपुर : मध्य विद्यालय चहौद्दी दियारा का चार कमरा गंगा समाया। दो कमरा का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया है। बैकठपुर दुधैला पंचायत के वार्ड नंबर छह में विद्यालय संचालित है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार मंडल ने बताया की विद्यालय का चार शैक्षणिक कमरा, कार्यालय, शौचालय व रसोईघर गंगा में समा गया है। हाल में भारी वर्षा के कारण बचा दो कमरा के बरामदा का मिट्टी धस गया है।

बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया है। मुखिया अरविन्द मंडल ने बताया कि विद्यालय पहले से ही कटाव के मुहाने पर था। धीरे-धीरे विद्यालय का कमरा गंगा नदी की भेंट चढ़ गया। बाढ़ की छुट्टी से पहले ही विद्यालय का सारा कागजात ग्रामीण व विद्यालय के सहयोग से सुरक्षित रख लिया गया है। चौहद्दी दियारा के प्रधानाध्यापक विरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि उसके आवास पर अगस्त से विद्यालय संचालित हो रहा है। इसकी सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: