5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय परिसर नारायणपुर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रखंड अध्यक्ष सुनैना देवी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया।संबोधन में सेविका ओमाणु कुमारी ने कहा की सुबे की सरकार हम लोगों के साथ छलावा कर रही है। जिसके विरोध में प्रखंड स्तर पर सांकेतिक धरना है। इसके बाद जिला मुख्यालय एवं प्रदेश स्तर पर पटना में धरना दिया जाएगा।

संबोधन में कई सेविका एवं सहायिका ने सरकार हमारी बात को क्यों नहीं मान रही है। जब उपमुख्यमंत्री विपक्ष में थी तो कहा गया था कि सेविका, सहायिका का मांग पूरा करूंगा अब तो सरकार सत्ता में आ गई है। और सेविका सहायिका के साथ छलावा कर रही है। संघ का मांग है कि सेवानिवृत्ति पर बीस लाख की आर्थिक सहायता के साथ पेंशन दिया जाए।और सरकारी कर्मी का दर्जा मिले।साथ ही ग्रेड सी, ग्रेड में समायोजित करते हुए सेविका को तीस हजार एवं सहायिका का अठारह हजार रूपये का मानदेय दिया जाए।मौके पर धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिका के साथ साथ सेविका पति की मौजूदगी देखी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: