5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर भवानीपुर,आशाटोल,मधुरापुर, बलाहा,नगरपारा उत्तर समेत पॉच पैक्स में आज प्रातः 6:30 बजे से पैक्स का चुनाव होगा,पांच पैक्स के लिए कुल पंद्रह बूथ बनाए गए हैं मतदान संध्या 4:30 बजे तक होगा मतदान के बाद प्रखंड के मनरेगा भवन में मतगणना भी आज ही होना है जिसमें भवानीपुर पैक्स से

अध्यक्ष पद से प्रसून्न कुमार और गौतम कुमार, मधुरापुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए सुभाष यादव व मनोज साह,नगरपारा उत्तर पैक्स में अध्यक्ष पद से अशोक यादव व साहेब यादव,आशाटोल पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए शालिग्राम शर्मा,महाराजा शर्मा,बाबूलाल शर्मा, उदय शर्मा एवं बलाहा पैक्स से अशोक कुमार सिंह,अनिल सिंह, ब्रह्मचारी सिंह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में है,पॉच पैक्स में

पांच अध्यक्ष पद के लिए तेरह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं,जबकि पचास प्रत्याशी सदस्य पद से चुनाव मैदान में है,निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार थानाध्यक्ष नीरज कुमार के सानिध्य में पैक्स चुनाव को लेकर रविवार की देर शाम तक मतकर्मी को मतपेटी व पुलिस बल के साथ आवश्यक कागजात के साथ मतदान बूथ पर भेजा गया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: