5
(1)

शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में नगरपारा उत्तर, नगरपारा दक्षिण, सिंहपुर पूरब,सिंहपुर पश्चिम पंचायत से निर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच को बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ अजय कुमार सरकार ने शपथ दिलाया। चारों पंचायत में उपमुखिया और उपसरपंच का निर्वाचन भी किया। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि नगरपारा उत्तर पंचायत में खुशबू देवी उप मुखिया बनी खुशबू देवी को सात मत ने निशा देवी को पांच मत मिला। सर्वसम्मति से उपसरपंच गीता देवी बनी।

नगरपारा दक्षिण पंचायत में सर्वसम्मति से मुन्नी भारती उपमुखिया चुनी गई। सरपंच राजीव सिंह बनाए। इसने अपने प्रतिद्वंदी कंचन देवी को चार मतों से पराजित किया। सिंहपुर पूरब में उपमुखिया में किरण कुमारी मुखिया बनी किरण कुमारी को आठ मत और रामानंदी यादव को सात मत मिला।किरण कुमारी उपमुखिया चुनी गई। जबकि सविता देवी सर्वसम्मति से उप सरपंच बनी। सिंहपुर पश्चिम पंचायत में सविता देवी उपमुखिया बनी। सविता देवी को 7 मत और गुड़िया देवी को 6 मत मिला। इस पंचायत में आलोक शर्मा उप सरपंच बने। आलोक शर्मा को 9 मत और पमपम देवी को 4 मत मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: