5
(1)

बिहपुर- प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 2 में सोमवार की देर शाम अपने नातिन दुलारी देवी की ससुराल में एक सप्ताह से रही भागलपुर जिले के नाथनगर थाना ,सकिन गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय नानी फुलकी देवी की मौत हो गई. इस बात की सूचना दुलारी देवी ने अपने परिजनों को दिया।वही सूचना पर भूदेव मंडल ,टुनटुन मंडल,उमेश मंडल ,सुदामा मंडल ,वीणा देवी सहित अन्य कई परिजन सोनवर्षा पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे।

उसके बाद बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सूचना दिया की शेखर मंडल और अरुण मंडल ने गला दबा कर हत्या कर दिया हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से पड़ताल किया.मृतिका फुलकी के शरीर पर कही चोट या जख्म के निशान नही दिखे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई.वही मृतिका फुलकी देवी के पति भूदेव मंडल और पुत्र टुनटुन मंडल ने बताया की एक साल पहले दुलारी देवी की शादी शेखर मंडल से हुआ था.शादी के बाद से ही दहेज के रूप में बाइक और अन्य समान मांग कर हमेशा मारपीट करता था।

दुलारी की नानी फूलकी नातिन की सुसराल दोनों के बीच सुलह करने आई थी.इसी बीच 20 जून को अचानक झगड़ा हो गया और शेखर और अरुण ने फुलकी देवी की हत्या कर दिया.इस बाबत मृतका के पति भूदेव मंडल ने बिहपुर थाने में आवेदन दिया और शेखर व अरुण मंडल को नामजद आरोपी बनाया हैं.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुलिस महिला की मौत मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं.महिला की नेचुरल डेथ हुआ हैं या हत्या हैं.इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बाद ही पता चल पाएगा…फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: