5
(1)

नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास प्रेमी संग भाग रही युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।युवती गोपालपुर प्रखंड की सुकटिया निवासी ममता कुमारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्रा हैं। वह नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी अमरजीत कुमार से प्यार करती थी। इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो वह गुरूवार की दिन अमरजीत के घर लड़का देखने गए थे। वहां पर लड़की के परिजन ने लड़का का छेका भी कर दिया। किंतु लड़की के परिजन घर पहुंचते ही अपनी बात से पलट गए। वहां वे लोग लड़की को धमकाते हुए कहा कि लड़का का घर ठीक नहीं हैं। अब उस घर में शादी नहीं करेंगे। ज्यादा विरोध की तो तुमको भी मार कर फेक देंगे।

लड़की ने फोन पर लड़का को सारी बात से अवगत करवाया। लड़का ने कहा कि तुम कॉलेज जाने के बहाने नवगछिया पहुंचना यहीं से हम लोग भाग कर शादी कर लेंगे। लड़की कॉलेज के बहाने नवगछिया आई। यहां अमरजीत से मिली। इसी दौरान लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजन लड़की को घर जाने की बात कह रहे थे। किंतु लड़की अमरजीत से साथ जाना चाहती थी। लड़की का कहना था कि मैं बालिग हुं। इस लिए अमरजीत के साथ जा रहे हैं। घर वाले मेरी शादी दूसरी जगह जबरदस्ती करवा देंगे। इसके लिए मैं तैयार नहीं हूं। इस दौरान कॉलेज के सामने लड़की ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह परिजन लड़की को समझा बुझाकर लड़की को अपने साथ लेकर गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: