3
(2)

नवगछिया नगर परिषद चुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामंकन करवाया। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य पार्षद पद के लिए एक प्रत्याशी ने नांमकन करवाया। नामंकन उजानी से सितारा खातुन ने करवाया है। उप मुख्य पार्षद के पद पर उजानी निवासी जीनत शमसी ने नामंकन पत्र दाखिल किया है। पार्षद के पद पर उजानी निवासी सितारा खातुन वार्ड संख्या चार से, राजेंद्र कॉलोनी निवासी अभिलाषा कुमारी वार्ड संख्या 11 से,

उजानी से ताराना खातुन ने वार्ड संख्या 21 से, मनियामोर से अंगुरी खातुन वार्ड चार से, मनियामोर से अशरून खातुन वार्ड संख्या 12 से, श्रीपुर निवासी काजल कुमारी ने वार्ड संख्या एक से, राजेंद्र कॉलोनी निवासी सोनम कुमारी वार्ड 11 से, उजानी निवासी फिरदाेस अंजुम ने वार्ड चार से, राजेंद्र काॅलोनी निवासी काजल देवी ने वार्ड 11 से, मनियामोर निवासी रेहाना प्रवीण वार्ड संख्या 12 से, मनियामोर निवासी सितारा फरीदी ने वार्ड संख्या 12 से, मनियामोर निवासी नगमा खातुन ने वार्ड संख्या 12 से नामंकन करवाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: