3.3
(3)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों में आज स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि यह कैंप नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक, बिहपुर और नारायणपुर प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे।

कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसमें विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) उपस्थित रहेंगे और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का निवारण करेंगे। इस कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित और सटीक समाधान प्रदान करना है, ताकि स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी और अन्य समस्याओं को समय पर हल किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: