5
(1)

नवगछिया: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री से शुक्रवार को नवगछिया भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा और भागलपुर जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने भागलपुर परिसदन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर, सैदपुर और अन्य गांवों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चर्चा की, जो गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण दोबारा बाढ़ग्रस्त हो गए हैं।

भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री से जल्द से जल्द बाढ़ राहत कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लोग भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और उन्हें राहत की सख्त जरूरत है। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि गंगा नदी में हो रहे जलस्तर वृद्धि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर प्रशासनिक नजर है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में आवश्यक राहत कार्यों की तत्परता से शुरुआत की जाए और क्षेत्र में लगातार नजर रखी जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: