0
(0)

नवगछिया नगर चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक दुर्गा स्थान, में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक चन्द्रगुप्त साह ने की। बैठक में वर्ष 2021के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया एवं पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह ने पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का प्रस्ताव रखा।

कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल ऊर्फ टुनटुन ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। समिति के संरक्षक बासुकी भगत और जय जयराम भगत ने पूर्व की कमिटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नई कमिटी को अपनी शुभकामनाएं दी। नई कमिटी के संरक्षक मंडल में चन्द्रगुप्त साह, प्रमोद यादव, अशोक कुमार सिंह ,डॉक्टर सम्पत राय, डॉक्टर गोपाल भारती, मनोज प्रभाकर , सुबोध कुमार राय को रखा गया। अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप भगत , कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल , सचिव अवनीश कुमार यादव ऊर्फ शिकारी ,

उप सचिव रंजित कुमार और माधव कुमार पाण्डेय को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रणजीत कुमार, मनोज साह, अविनाश कुमार, नित्यानंद भगत, सुबोध गुप्ता, संजीव गुप्ता उर्फ मोनी , सुभाष पाण्डेय, प्रो० विजय कुमार, प्रदीप भगत, एवं अन्य को बनाया गया।
नई कमिटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक चन्द्रगुप्त साह ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: