3
(4)

नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में दो दर्जन गैस सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल रामचन्द्र साह, बबलू साह। घायल बबलू साह ने इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया। घटना के बाद से रामचंद्र साह परिवार सहित फरार हैं। रामचन्द्र साह देवी गैस एजेंसी में मुंसी के पद पर कार्य कर रहे है। रामचन्द्र साह अपने घरों में भारत गैस की कालाबाजारी के लिए एक सौ गैस सिलेंडर का स्टाक किए हुआ था। गैस में रिसाव होते होते उसमें आग लग गई। एक दर्जन से अधिक सिलेंडर में विस्फोट हो गया ।

आग की लपटे असमान को छूने लगी। जिससे बबलू साह, पंकज कुमार लेहरी के घर में भी आग लग गई। वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गए। लोग घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ भाग कर स्टेशन पर आ गए है। पंकज लेहरी ने बताया आग लगने से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर का सारा समान नष्ट हो गया। बहुत बार गैस का यहां पर स्टाक करने से मना किया गया था। किंतु वह मानते नही थे। बबलू साह ने बताया कि तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगो ने व छह दमकल गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।

कालाबाजारी के लिए सिलेंडर को स्टाक किया गया। जिस घर में सिलेंडर का स्टाक किया गया वह काफी तंग गली में है। उस गली में केवल दो व्यक्ति एक साथ जा सकते हैं। कोई वाहन भी जाने का घर तक रास्त नहीं था। आखिर इतनी तंग गली में एक सौ सिलेंडर का स्टाक केसे कर लिया। सिलेंडर की कालाबाजारी ही होती थी। उचे दाम पर सिलेंडर को बेचा जाता था।
प्रशासन की पूरी तरह लापरवाही है

वहां पर वर्षों से गैस का स्टाक हो रहा था किंतु गैस की कालाबाजारी की किसी को भनक नहीं लग रहा था। आखिर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कर क्या रहे थे। इन पदाधिकारियां का काम ही यही सब देखना होता हैं। किंतु किसी को भी जानकारी नहीं हो ऐसा हो ही नहीं सकता हैं। पदाधिकारियों की मिली भगत से ये सारा खेल हो रहा था। घटना की सूचना पाकर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया सीओ मौजूद थे। बचे हुए सिलेंडर को जब्त किया गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की छह गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया।

बड़ा हादसा होने से बच गया

गैस सिलेंडर के विस्फोट की आवाज सुनकर पूरा मुहल्ला दहल रहा था। उस जगह के आस पास के लोग घर खाली कर बच्चों के साथ सुरक्षित जगह पर चले गए थे। अधिकांस लोग स्टेशन पर चले गए। वहां पर सौ सिलेंडर था। यदि सभी सिलेंडर एक साथ विस्फोट हो जाता तो आग कितना भयावह हो जाता इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि रामचन्द्र साह के घर मे अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण किया गया था। आग पर काबू पाया गया। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है। इस मामले में गैस संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। आखिर इतने सारे गैस सिलेंडर का भंडारण इतनी तंग गली में क्यों किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: