5
(1)

सिलेंडर बलास्ट के दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई हैं। ज्ञातव्य हो कि नवगछिया नगर परिसद के नौनियापट्टी में रामचंद्र साह के दर्जनों सिलेंडर का बलास्ट हुआ था। बलास्ट काफी भयावह था। आस पास के मकान को भी क्षति हुई हैं। आस पास के लोग अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित जगह पर भागने लगे। घटना के 24 घंटा से अधिक होने के बावजूद शाम के सात बजे तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई हैं।केस दर्ज नवगछिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश ठाकुर के बयान दर्ज की जायेगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव में हैं। चुनाव के पश्चात आने पर ही प्राथमिकी दर्ज हो पायेगी।
नवगछिया बाजार में धरल्ले से व्यवसायिक ठीकाने पर घरेलू गैस का उपयोग किया जाता है

नवगछिया बाजार में धरल्ले से व्यवसायिक ठीकाने पर घरेलू गैस का उपयोग किया जाता हैं। घरेलू गैस नवगछिया बाजार में रोड किनारे फास्ट फूड, अंडा बेचने, ठेला पर पका हुआ खाद्य सामग्री बेचने वाले करते हैं। बाजार में कई होटलो में भी घरेलू गैस का उपयोग किया जाता हैं। इस कारण नवगछिया बाजार में गैस की जम कर कालाबाजारी होती हैं। इन सब बातो पर कभी भी किसी पदाधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। गैस कालाबाजारी का बाजार नवगछिया कई वर्षो से फल फूल रहा हैं। नवगछिया बाजार में सभी को पता ब्लैक में कहां कहां सिलेंडर मिल सकता हैं।
पदाधिकारी नियमित रूप से गैस संचालक के गैस गौदाम में गैस के स्टॉक व वितरण का नियमित जांच करे तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती हैं। किंतु कभी पदाधिकारी इस और ध्यान नहीं देते हैं। पदाधिकारी, गैस संचालक व कलाबाजारी की मिलीभगत से यह धंधा बीना रोक टोक के वर्षों से होता आ रहा हैं।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही हैं। आज ही प्राथमिकी दर्ज हो जायेगी। तीन जगहों पर छापेमारी कर गैस सिलेंडर जब्त किया गया हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जायेगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: