5
(1)

नवगछिया सहित आसपास के इलाके के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में देव दीपावली मनाया गया, शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर लक्ष्मीपुर स्थित आश्रम में 5100 दीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रज्जवलित किया गया। नगरह के वैंकटेश मंदिर, विषहरी मंदिर , ललितेश्वर महादेव मंदिर नगरह में शिव शक्ति योग पीठ के सदस्य एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा दीप जलाकर देव दीपावली मनाया गया।

शिव शक्ति योग पीठ में गुरू माता द्वारा प्रथम दीप मंत्रोच्चार के साथ जलाया गया, देर रात तक आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ देव दीपावली मना। मौके पर कुंदन सिंह , अनिमेष सिंह ,शिव प्रेमानंद जी प्रेम शंकर भारती, मानवानंद जी , पंडित अनिरूद्ध शास्त्री, पप्पू भगत,केशव , शुभम ,सोनू ,मानस,पुरुषोत्तम ,मुन्नी सिंह, मंटू साहू आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इधर बैसी स्थित सिद्धपीठ महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर में 5100 दीप प्रज्जवलित किया गया। देव दीपावली की तैयारी में दिनेश झा, उमेश जायसवाल, बिंदेश्वरी यादव, पप्पू दास , दामोदर यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण भक्तों की मौजूदगी रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: