5
(2)

दुसरे दिन शनिवार को प्रखंड कार्यालय नवगछिया में चार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य व सरपंच और पंच ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। साथ ही सभी प्रतिनिधियों को शराब बंदी का भी शपथ दिलाया। चार पंचायत में जमुनीयां पंचायत के उपमुखिया मनोज कुमार राय निर्विरोध निर्वाचित वही उपसरपंच दिलीप कुमार सिंह विजयी हुआ। जगतपुर पंचायत से अनीता देवी उप मुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। सरपंच पद से इंद्रदेव यादव ने पूनम देवी को पराजित किया। इंद्रदेव यादव को 10 मत प्राप्त हुआ। वही पूनम देवी को तीन मत प्राप्त हुआ। इंद्रदेव यादव सात वोट से विजयी हुआ। पुनामा प्रताप नगर पंचायत पंचायत से मुखिया पद पर माला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं उप सरपंच पद पर तीन प्रत्याशी ने नामांकन कराया।

जिसमें विच्चो देवी सात मत, निर्मल यादव दो मत, जय हिंद मंडल चार मत मिला। विच्चो देवी तीन वोट उपसरपंच में पद पर विजयी हुई। कदवा दियारा पंचायत से उप मुखिया पद पर प्रेमलता देवी नो मत, सुचिता कुमारी सात मत प्राप्त हुआ। प्रेमलता देवी दो मत से विजई हुई। उप सरपंच पद पर सुलेखा देवी को नो मत, गुड़ीया देवी को सात मत प्राप्त हुआ है, सुलेखा देवी उपसरपंच पद पर दो वोट से जीत हासिल की। शपथ ग्रहण में नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद, प्रखंड संख्याकी पदाधिकारी असफाक अंसारी, पंकज कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: