5
(1)

नवगछिया के गाोशाला रोड स्थित कैंप कार्यलय में कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर जिला के कांग्रेस उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया।उन्होंने कहा कि
इसकी स्थापना 28 दिसम्बर 1885 में की गई थी। इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम ने की। इसके स्थापना में दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने अहम भूमिका निभाई। इस पार्टी का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था। देश के विकास के लिए पार्टी ने लगातार कार्य किए।

इस स्थापना दिवस के मौके पर उतरी पंचायत के पूर्व मुखिया भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार दास को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता दिलाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। बच्चों के बीच मिठाई भी वितरण किया गया। नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, गोपालपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, छोटेलाल तत्मा, राजीव चौधरी, सुनील चौधरी, विनय कुवंर, बाल्मिकी कुंवर मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: