


नवगछिया थाना के सिमरा निवासी गोपी नाथ झा ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया हैं। आवेदन के अनुसार गांव के ही अशोक कुमार झा, अखिलेश झा व अन्य आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अशोक झा, अखिलेश झा से जमीन का विवाद चला आर रहा हैं। इन लोगों ने 18 अप्रैल को मेरे उपर जानलेवा किया था। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाया था। अब आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। आवेदन की प्रतिलिपि नवगछिया थाना, डीआईजी भागलपुर को भी दी गई हैं
