5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर इस्माइलपुर अंतर्गत दर्जनों गांव एवं पंचायतों में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहा है। बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित लोगों को अभी तक समुचित सुविधा तक प्रशासन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। ना तो कोई सरकारी या गैर सरकारी संस्था किसी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया है। ना तो कोई स्थानीय लोगों के द्वारा। प्रशासन के इस उदासीनता के कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं।

वही इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिठा पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी यहां पर किसी भी तरह का सामग्री वितरण नहीं किया गया है। इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय लोगों के बीच नाव चलाया जा रहा है जिससे कि आने जाने में लोगों को परेशानी ना हो। राहत सामग्री हमलोग जल्द ही वितरण करेंगे। गोपालपुर प्रखंड के करारी तिनटगा बिंद टोली बोचाही सुकटिया बाजार कालूचक अजमाबाद आदि जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में 12 शाैचालय छह चापानल लगाया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: