0
(0)

नवगछिया के विभिन्न हिस्सों में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ज्ञानी दास टोला से ब्रह्मोत्तर धार में पुनः बाढ का पानी बढने लगा है। इसमाईलपुर के भी विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी इस्माईलपुर -बिंद टोली में खतरे के निशान 31.60 मीटर से मार तीन सेंटीमीटर नीचे 31.57 मीटर पर बह रही है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ दियारा में किसानों के द्वारा सैकड़ों एकड में लगी कलाई व परवल की फसल डूब गई।

किसान फूलो यादव, निरंजन मंडल, कुलदीप सिंह वगैरह ने बताया कि गंगा नदी का पानी घटने पर दियारा में परवल व कलाई की फसल किसानों द्वारा लगाया गया था।परन्तु पुनः गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण फसलों के डूबने से किसानों की कमर ही टूट गई है। इसमाईलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के मुखिया प्रति निधि अनिल पोद्दार ने बताया कि इस तरह से गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से पहले की तरह बाढ़ में स्कूल गांव सब डुबने के कगाढ पर है। कोई सुकटिया बाजार बलमत्ता बांध के पास से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय की ओर पानी बहने लगा है। जिससे फिर खेतों में पानी फैलने लगा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: