5
(1)

भाजपा नवगछिया नगर के सभी बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 97 जयंती समारोह कार्यक्रम कई बूथों पर मनाया गया। नवगछिया नगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल बूथ नंबर 36 पर उपस्थित रहे। नवगछिया नगर के बूथ नंबर 64 एवं 65 पर नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जैसवाल जी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, अभिनंदन यादव, मुरारीलाल चिरानिया, अनूप भगत, तारकेश्वर गुप्ता, मंटू कुमार, पंकज बेनीवाल, सुभाष पासवान, गौरीशंकर, विनोद शर्मा धीरज शर्मा आदि कई लोग उपस्थित हुए।

ज्ञात हो कि वाजपेई जी का नवगछिया के नारायणपुर 15 दिनों का प्रवास हुआ था। इस क्षेत्र से उनका विशेष लगाव रहा। अटल बिहारी वाजपेई के समय 500 की आबादी वाले से गांव जो मुख्य सड़क से नहीं जुड़े थे। गांव को सड़क से जोड़ने का अभियान चलाया गया। आज कई गांव मुख्य सड़क से जुड़ गए। इसके साथ ही देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र के द्वारा 121 जनकल्याणकारी योजनाएं चला जा रही है। इसके बारे में सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों को जानकारी देने का भी अभियान हम लोग चला रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: