5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में महादलित युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को पोठिया धार में फेक दिया। मृतक युवक नगरह निवासी स्वर्गीय दिनबंधू दास के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ किशन हैं। मंगलवार की शाम के पांच बजे से ही वह लापता था। पड़ोसी खेत बोने के लिए पोठिया बहियार गया था। वहां पर पानी में लाश देखा तो घर वालों को सूचना दिया। मौके पर नवगछिया थाना की पुलिस सूचना पाकर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। मृतक के गले में रस्सी से दाबने का दाग हैं। गले में रस्सी का फंदा बनाकर गला घोंट कर हत्या की गई। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। मृतक का दांत टूटा हुआ हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। उसके पश्चात शव को पानी में ले जाकर फेक दिया हैं। जिस जगह शव बरामद हुआ हैं। वहां पर ठेहुना भर पानी हैं। इस संबंध में मृतक की बड़ी बहन गिरिजा देवी ने बताया कि मझला भाई रविंद्र कुमार जोंडिस हो गया हैं। उसका इलाज करवाने के लिए मां गई थी। घर में केवल भाभी थी।

घर से उसे किसने बुलाकर ले गया यह जानकारी नहीं हैं। मृतक के पास भाभी का मोबाइल था। किंतु शव के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ हैं। उस नंबर पर काल करने पर स्वीच आफ बताया जा रहा हैं।
चर्चा हैं कि शिव मंदिर में मंगलवार की रात दान पेटी को दो व्यक्ति ताला तोड़ रहे थे। ग्रामीणों ने उसे देख लिया था। उसमें एक कृष्णा कुमार भी था। ग्रामीणों ने पीट कर हत्या कर दी। शव को पोठिया धार ले जाकर फेक दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया था। जिसमें दो व्यक्ति था। कृष्णा मौके पर से भाग गया था। एक व्यक्ति भागने के दौरान दीवाल से टकरा गया था। जिससे सर में चोट लग गई थी। पुलिस भी रात्रि घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया था। अब सवाल उठता हैं कृष्णा माैके पर से भाग गया तो उसकी हत्या कैसे हो गई।

15 वर्ष पूर्व भी जमीन विवाद को लेकर मृतक के पिता दिनबंधु दास की पीट पीट कर हत्या कर दिया था। पीड़ित परिवार को सिलिंग में जमीन मिली थी। उस जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा को लेकर दिनबंध दास के साथ मारपीट किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं वर्ष 2016 में भी मृतक के भाई कन्हैया दास की हत्या कर शव को उसी जगह धार में फेक दिया था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों ने ग्रामीणों के द्वारा मारपीट की बात नहीं बताई हैं। परिजन के द्वारा जो भी लिख कर दिया जायेगा प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। जमीन विवाद से जुड़ा मामला लगता हैं। पूर्व में भी इसके पिता व भाई की जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: