5
(1)

नवगछिया में इंटरस्तरीय हाईस्कूल के ताइक्वांडो हाल में मनाया गया ताइक्वांडो दिवस। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास कुमार ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर आज भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो हाल नवगछिया में जूनियर ताइक्वांडो स्पीड किक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव ) थे। इस अवसर पर खिलाड़ी सह कोच जेम्स, ताइक्वांडो संघ के तकनीकी अधिकारी अमित कुमार, मो नाजिम , मोनी कुमारी, विकास चौरसिया, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा , विपिन सिंह, संजय यादव,डाॅ. मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है – सब जूनियर बालक वर्ग :- प्रथम – आदित्य कुमार सिंह , द्वितीय – राजवीर सिंह, तृतीय – हरिओम। बालिका वर्ग :- प्रथम – रितु प्रिया , द्वितीय – अन्नयया , तृतीय – जीया। कैडेट बालक वर्ग : – प्रथम – मो अरमान, द्वितीय – जयंत, तृतीय – भुपेन्द कुमार। बालिका वर्ग :- प्रथम – मीनाक्षी कुमारी, द्वितीय – प्रिया कुमारी, तृतीय – अन्नयया वत्सलय। जूनियर बालक वर्ग :- प्रथम – राजा, द्वितीय – ऋषव, तृतीय – अभिराम।
बालिका वर्ग :- प्रथम – जिनी खातुन , द्वितीय – मेघा, तृतीय – रानी कुमारी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: