5
(1)

नवगछिया | नवगछिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिला उपाध्यक्ष शीतल सिंह निषाद की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस उत्सव का कार्यक्रम कैंप कार्यालय नवगछिया में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण एवं केक काटने के साथ किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

वहीं शीतल सिंह निषाद ने कहा की हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। मोदी राज में बढ़ी महंगाई कमर तोड़ने वाली देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी। वहीं मौके पर जितेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, उमेश मंडल, बाल्मिकी कुंवर, शीला देवी निषाद, विजय राय, नित्यानंद राय, इनरदेव सिंह, शंकर सिंह अशोक, रंजन कुमार मंडल, सीताराम रजक, सुनील चौधरी, रामपुकर भगत, सकलदेव राम, रमेश चिरानिया, तारणी शर्मा , राजीव चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: