5
(2)

नवगछिया। भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को बेगूसराय से पूर्णिया जाने के क्रम में संध्या समय नवगछिया के मंकदपुर चौक पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल-माला और अंगवस्त्र से किया।

मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सदस्यता अभियान में पूरी तन्मयता से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ उठाकर लोग अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में ‘हिंदू जागरण यात्रा’ की घोषणा की, जिसका पहला चरण 18 अक्टूबर से भागलपुर से शुरू होकर नवगछिया, कटिहार होते हुए किशनगंज तक जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में तेधरा विधानसभा विस्तारक मुकेश राणा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: