0
(0)

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के कार्यलय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस माह में केस 57 हुआ 67 केस डिस्पोजल हुआ हैं। जितना केस हुआ उससे अधिक केस निष्पादन किया गया हैं। इसके लिए अनुसंधानकर्ता एवं बेहतर काम करने वाले थानाध्यक्ष रिवार्ड दिया जाए। पिछले माह पर हुए अपराध, वारंटी की गिरफ्तारी, केस के अनुसंधान कमियां रह गई हैं उस पर चर्चा करते है।

पर्व त्यौहार का समय खत्म हो गया हैं। अब शराबबंदी व अपराध नियंत्रण पर अधिक जोर रहेगा। इसके लिए वाहनाें की जांच की संख्या बढ़ाने का सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया हैं। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: