0
(0)

नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद माहिल सिंह को पुलिस ने शराब के मामले में हिरासत में लिया। इस संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि खगड़िया जिला मानसी थाना की पुलिस ने एनएच 31 पर लवारिस अवस्था में स्कार्पियों बरामद किया गया था। पुलिस ने स्कार्पियों से 273 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। स्कार्पियों गाड़ी के मालिक वार्ड पार्षद माहिल थे। माहिल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मानसी थाना की पुलिस नवगछिया थाना पहुंची थी।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से माहिल सिंह को हिरासत में लेकर नवगछिया थाना लाया गया। माहिल सिंह ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाई कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया। माहिला सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए जमानत पत्र दाखिल किया हैं। जिसमें सुनवाई चल रही हैं। हाईकोर्ट ने तब गिरफ्तारी पर रोक लगाया हैं। अगली सुनवाई में माहिल सिंह 10 मई को उपस्थित होने का निर्देश दिया हैं। नवगछिया व मानसी थाना की पुलिस वार्ड पार्षद माहिल सिंह को पीआर बांड पर छोड़ दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: