5
(1)

नवगछिया के रंगरा थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगरा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना बुधवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार व्यक्ति कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर निवासी बाइक सवार सुजीत कुमार यादव है।

सुजीत कुमार नवगछिया से कुर्सेला की तरफ जा रहे थे इसी क्रम में रंगरा चौक से थोड़ा आगे एक अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को वहां से उठाकर प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद धक्का मारने वाली वाहन को चालक लेकर भागने में सफल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: