5
(1)

नवगछिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मदन अहिल्या कॉलेज, नवगछिया परिसर में खेलो इंडिया का प्रचार रथ पहुंचा। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन बिहार की धरती पर होने जा रहा है। इसके सफल आयोजन और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह रथ यात्रा राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कर रही है।

नवगछिया पहुंचने पर कॉलेज के विद्यार्थियों और विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ताइक्वांडो, योगा, बॉल बैडमिंटन, क्रिकेट समेत कई खेलों से जुड़े खिलाड़ियों की उपस्थिति ने इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन अहिल्या कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर नवगछिया के कार्यपालक दंडाधिकारी, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, खेलप्रेमी घनश्याम प्रसाद, मोनी कुमारी, अमित कुमार, कंचन सिंह, संजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी अनन्या, धर्मचंद भगत, अन्नू प्रिया, अनुराग साह, अनीश यादव, आराध्या सिंह, नीतू कुमारी, देवा श्री कुमार, अभिनव और लकी कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

खेलो इंडिया रथ के आगमन से नवगछिया के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने एक स्वर में बिहार में आयोजित होने जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: