5
(1)

नवगछिया : बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर “जन सेवा में रक्तदान” कार्यक्रम के तहत आज 27 फरवरी 2025 को नवगछिया पुलिस केन्द्र में रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 08 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान से संग्रहित रक्त को सरकारी ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा, जिससे रक्त की पूर्ति की जाएगी और जरूरतमंदों को मदद मिल सकेगी। यह अभियान पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा में योगदान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: