


नवगछिया पुलिस ने मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने हुए आठ लोग पाए गए। इन लोगों से चार सौ रूपये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं आठ वाहन चालकों से 19500 रूपया जुर्माना वसूल किया गया।
