5
(3)

मतदान महा पर्व में महिलाए पुरूषों से वोट डालने में आगे रही। नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान हो रहा था। चुनाव में महिलाओं ने जम कर मतदान किया। साढे 10 बजे मध्य विद्यालय जगतपुर के बूथ संख्या 94 पर 90 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष मतदाता केवल 74 ही थे। बूथ संख्या 95 पर 48 महिलाए इसके वनिस्पत 37 पुरूष ने मतदान किया था। इस बूथ पर इवीएम खराक होने से आधा घंटा विलंब मतदान आरंभ हुआ था।

मध्य विद्यालय गरैया में बूथ संख्या 118 पर सवा 11 बजे 61 महिलाएं तथा 60 पुरूष ने मतदान किया। जगतपुर में चलंत मतदान केंद्र अम्बेंदकर चबुतरा के पास हो रहा था। इस बूथ पर 12 बजे 89 महिलाएं व 88 पुरूष ने मतदान किया। मध्य विद्यालय बोड़वा में बूथ संख्या 129 पर पौने एक बजे 138 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष 108 ने मतदान किया। बूथ संख्या 130 पर 150 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष 125 ने मतदान किया था। पंचायत भवन जमुनिया में बूथ संख्या 104 पर ढाई बजे 194 महिलाएं मतदान कर चुकी थी। जबकि पुरूष 190 ही मतदान कर पाए थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: