5
(2)

नवगछिया में छठे चरण का पंचायत चुनाव में 72.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया में 72.15 प्रतिशत वोट डाले गए। जिसमें महिलाओं ने 75 .21प्रतिशत मतदान किया। वहीं पुरूष ने 69. 9 प्रतिशत मतदान किया। खरीक प्रखंड में 64.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कि महिलाएं 65.71 प्रतिशत, पुरूष ने 63.85 प्रतिशत मतदान किया। शाम के सात बजे तक सभी बूथों पर शांति पूर्वक मतदान संपन्न हो गया।

वहीं शांति पूर्ण पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी व एसपी बूथों का चक्कर लगाते रहे। छठे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बूथों का चक्कर लगाते रहे।जिला अधिकारी ने कहा कि शांति पूर्ण चुनाव हो रहा हैं। कहीं भी किसी को कोई दिक्कत नहीं हैं। छोटी से छोटी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका समाधान करने के लिए बड़े से बड़े अधिकारी पहुंच कर उसका निदान कर रहे हैं।

इवीएम से पंचायत चुनाव करवाने में कोई परेशानी नहीं हैं। वहीं नवगछिया एसपी ने कहा कि एसपी ने कहा कि कही से कोई भी शिकायत नहीं हैं। शांति पूर्ववक चुनाव में आम जनता सहयोग कर रहे हैं। पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव हो रहा हैं। प्रत्येक बुथ पर प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल को लगाया गा हैं। बूथ, सेक्टर, जोन, सुपर जोन व मोबाइल टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: