4.5
(2)

नवगछिया प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी दो वोट से विजयी हुई। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया प्रखंड के प्रमुख पद के लिए चुनाव के लिए दो प्रत्याशी सामने आए। गायत्री देवी व रेणू देवी। गायत्री को आठ मत प्राप्त हुए जबकि रेणू देवी को छह मत प्राप्त हुए। दो मत से गायत्री देवी विजयी हुई। गायत्री देवी के प्रस्तावक विपिन ठाकुर, समर्थक कुमारी अमला शर्मा थी। वहीं रेणू देवी के प्रस्तावक राजेंद्र साह व समर्थक धीरेंद्र सिंह थे। उप प्रमुख के पद पर गौतम सिंह विजयी हुए।

उपप्रमुख के चुनाव दो प्रत्याशी आए। गौतम कुमार सिंह व सुभाष राय। गौतम सिंह को भी सात वोट व सुभाष राय को भी सात वोट मिले। दोनो को बराबर वोट मिले। टॉस कर गौतम सिंह विजयी हुए। गौतम कुमार के प्रस्तावक धीरेंद्र सिंह, समर्थक ललन राय बने। पर्यवेक्षक ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाशीष प्रसाद थे। निर्वाची अनुमंडल पदाधिकारी थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रमुख व उप प्रमुख को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशी को सर्टीफिकेट भी दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: