4
(4)

नवगछिया रेल जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज

शव के पहचान का किया जा रहा प्रयास

नवगछिया। रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ एक चाय दुकान के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव रेल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। शव की पहचान नही हुई है। नवगछिया रेल थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शव किसी विक्षिप्त भिखारी का प्रतीत होता है। उम्र 25-30 वर्ष है।

नाक मुह से खून निकल रहा था। पहनावा उजला रंग का ऊनी लोवर, ग्रे रंग का शर्ट व हरा रंग का जूता पहना है। पास में थैला व पुराना सामान बरामद हुआ है। घटनास्थल पर के आसपास व शोशल साइट पर शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अबतक शव की पहचान नही हुई है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पहचान के लिए निश्चित समय शव सुरक्षित रहेगा। मामले में तत्काल रेल जीआरपी थाना नवगछिया में यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: