


नवगछिया थाना पुलिस ने गोलीकांड के आरोपित गोलू राय को गिरफ्तार किया है। गोलू राय नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव का निवासी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात तेतरी स्थित संजय पौद्वार के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांड की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। उसी कड़ी में पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपित गोलू राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब कांड के अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
