


भागलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष्य में भागलपुर महानगर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन आनंदराम ढाँढाँनिया सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः इसी विद्यालय में समाप्त हुआ।

पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवक अपनी वेशभूषा में बैंड के धुन पर कदमताल करते हुए दिखाई दिए। संघ के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोगों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाहन किया। हाथों में लाठी, खाकी फुल पैंट और सफेद शर्ट पहने स्वयंसेवकों का जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया।
पथ संचलन के बाद संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रणाम और बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉक्टर बलिराम हेडगेवार और गुरु गोलवलकर की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने का संदेश दिया गया।
